कश्मीर में फरवरी की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: श्रीनगर में 21°C, एक दशक का सबसे अधिक तापमान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Srinagar Weather
श्रीनगर में फरवरी का रिकॉर्ड 21°C तापमान.
सामान्य से 9-11 डिग्री अधिक दर्ज हुआ पारा.
एक दशक में सबसे गर्म फरवरी का संकेत.
Srinagar / कश्मीर, जो आमतौर पर फरवरी में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के लिए जाना जाता है, इन दिनों असामान्य गर्मी का अनुभव कर रहा है। शीत ऋतु के बीच ही घाटी में गर्मी का एहसास होने लगा है और कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार फरवरी लगभग एक दशक में सबसे गर्म साबित हो रही है।